हरियाणा ओपन स्कूल के परीक्षार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए तीन साल में सिर्फ छह अवसर नहीं, बल्कि 36 अवसर मिलेंगे। यह परीक्षार्थियों पर निर्भर करेगा कि वह कौन सा अवसर चुनना चाहता है। ओपन स्कूल अपने परीक्षार्थियों को ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली में यह सभी सहूलियत दे रहा है।
अगर आपने हरियाणा ओपन स्कूल से दसवीं या बारहवीं की परीक्षाएं दी हैं और आपकी किसी विषय में कंपार्टमेंट आ जाती है तो अब आपको कंपार्टमेंट के लिए होने वाली परीक्षा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ


