सीएम हुड्डा से मिले डीएड छात्र अध्यापक
चंडीगढ़ : डीएड छात्र अध्यापक संघर्ष समिति के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर डीएड
पाठ्यक्रम का समय दो साल से बढ़ाकर तीन साल किए जाने का विरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया है।
संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मलिक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से
मिले प्रतिनिधिमंडल ने इंटर्नशिप में बढ़ोतरी को गैर वाजिब बताया है। इस
संबंध में मुख्यमंत्री के प्रधान
ओएसडीएमएस चोपड़ा से भी लंबी वार्ता हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस भरोसे पर छात्रों ने कुछ समय के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में अनीता, मनजीत, विनोद, अंजू,सुमित, मीनू, सोनू, संदीप, राहुल मलिक, आकाश, अमित शर्मा,नफीस अहमद, विजय डागर, विजेंद्र और रजनीश प्रमुख हैं।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR