अगर आप केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो निर्धारित फीस का बैंक ड्राफ्ट पहले से कटवा लें। इस बार ऑन लाइन आवेदन के साथ ही बैंक ड्राफ्ट नंबर अनिवार्य किया गया है। इसलिए बिना इस नंबर के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी।
सीबीएसई ने बुधवार से सीटेट के लिए ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। गत वर्ष की तुलना में इस बार केटेगरी ए (पहली से पांचवीं) और केटेगरी बी (छठी से आठवीं) के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को एक केटेगरी के एग्जाम के
लिए पांच सौ रुपये और दोनों केटेगरी के एग्जाम के लिए आठ सौ रुपये की फीस रखी गई है। वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्रमश ढाई सौ रुपये और चार सौ रुपये फीस है। संबंधित उम्मीदवारों को इस फीस के लिए सीबीएसई के सचिव के नाम बैंक ड्राफ्ट कटवाना होगा। इस ड्राफ्ट के नंबर के आधार पर ही ऑन लाइन आवेदन किया जा सकेगा।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR