राज्य को इस साल के अंत तक 15 हजार
शिक्षक और 152 नए एचसीएस अफसर मिल पाएंगे? इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया
है। इन पदों पर नियुक्ति पाने के लिए लाखों बेरोजगार युवा प्रयासरत हैं
लेकिन 152 अफसरों का मामला जहां पूछे गए 18 गलत सवालों के फेर में उलझता
दिख रहा है वहीं शिक्षकों की भर्ती में हरियाणा राज्य स्कूल कैडर (समूह सी)
सेवा नियम-1998 आड़े आ गया है। दूसरी ओर, हरियाणा लोकसेवा आयोग और हरियाणा
अध्यापक भर्ती बोर्ड ने भर्ती समय पर निपटाने के लिए पूरा जोर लगा रखा है।
शिक्षकों के करीब 15 हजार पदों पर भर्ती में नया पेंच फंसता दिख रहा है। 'गुड एकेडमिक रिकॉर्ड' की शर्त हटाकर अध्यापक भर्ती बोर्ड इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 से बढ़ाकर 15 जुलाई कर चुका है लेकिन उसकी ओर से किए गए एक बदलाव से हजारों आवेदक निराश हैं। बोर्ड की ओर से जारी शुद्धिपत्र के कॉलम नंबर चार में कहा गया है कि जो शख्स हरियाणा राज्य स्कूल कैडर (समूह सी) सेवा नियम-1998 के अनुसार योग्यता मानदंड पर खरे उतरते हैं, वह भी इस भर्ती में सशर्त शामिल हो सकते हैं। शर्त ये है कि इन
लोगों को एक अप्रैल 2015 तक एचटैट व बीएड की परीक्षा पास करनी होगी। जो ऐसा करने में असफल रहेगा, उसकी नियुक्ति बिना किसी सूचना के स्वत:: निरस्त हो जाएगी।
हरियाणा राज्य स्कूल कैडर (समूह सी) सेवा नियम-1998 के अनुसार, लेक्चरर या पीजीटी पद के लिए योग्यता एमए, एमएसई या समकक्ष डिग्री में 50 फीसदी नंबर व मैट्रिक तक हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है। इसके अनुसार, जिसके एमए में 50 फीसदी अंक है, वह भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा। इसमें कहीं भी एचटैट या अनुभव का जिक्र नहीं किया गया। एचटैट 2015 तक पास करना होगा। शुद्धिपत्र के बाद हजारों युवा ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सिस्टम उनके आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा क्योंकि उसमें इसके लिए जरूरी बदलाव नहीं किए गए। युवाओं को भर्ती बोर्ड से भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR