Sunday, July 29, 2012

GRACE MARKS KI MAANG KAR RAHE POLYTECNIC STUDENTS

पॉलीटेक्निक अंतिम सेमेस्टर में ग्रेस माक्र्स न देने का मामला अब उलझ गया है। स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग ने इस फैसले को जबरदस्ती थोपने की कोशिश की तो इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विदित है कि तकनीकी शिक्षा विभाग ने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में स्टूडेंट्स को ग्रेस माक्र्स नहीं दिए हैं। इसके चलते कई स्टूडेंट्स का रिजल्ट प्रभावित हुआ है। इनमें ऐसे स्टूडेंट भी हैं, जो लेटरल इंट्री के माध्यम से बीटेक में एडमिशन का सपना संजोए हुए थे। स्टूडेंट्स का कहना है कि इससे पहले विभाग ग्रेस माक्र्स देकर स्टूडेंट्स को पास करता रहा है। अगर विभाग को इस वर्ष ग्रेस माक्र्स नहीं देने थे तो पहले से

सूचना जारी की जानी थी। कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं जो कुछ अंकों के कारण फेल कर दिए गए। जबकि नियमों के अनुसार इन स्टूडेंट्स को ग्रेस माक्र्स देकर पास किया जा सकता था। विभाग की इस लापरवाही से कई स्टूडेंट्स का एक साल खराब हो जाएगा। अगर विभाग ने अपना निर्णय नहीं बदला तो स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आएंगे।

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District