चंडीगढ़:शिक्षा विभाग द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत की जा रही जेबीटी भर्ती विवादों में फंस गई है। शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया की शर्तों के खिलाफ 40 से अधिक आवेदकों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की है। प्रशासन ने जेबीटी भर्ती में पंजाब तथा हरियाणा के आवेदकों को भी योग्य माना है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार यूटी में वही टीचर आवेदन कर सकते है जिन्होंने टीईटी चंडीगढ़ से पास किया है।
आवेदकों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान पंजाब व हरियाणा के उम्मीदवारों को जो भर्ती प्रक्रिया में मौका
दिया जा रहा है वे गलत है। मामले की सुनवाई 3 मई को होगी। याचिका दाखिल करने वाले उम्मीदवारों का कहना है कि केंद्र की नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजाब व हरियाणा के आवेदक इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकते। इसमें सिर्फ चंडीगढ़ के उम्मीदवारों को ही मौका दिया जा सकता है।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR