गुड़गांव
टेस्ट से बचने के लिए दसवीं कक्षा के छात्र ने अपहरण और सामूहिक कुकर्म की
कहानी रची थी। 48 घंटे की जांच के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है।
शनिवार सुबह छात्र के पिता ने कहा था कि वह शाम को उसका भूगोल विषय का
टेस्ट लेंगे। टेस्ट से बचने के लिए बेटे ने ऐसी कहानी बनाई कि माता-पिता,
परिजन, उसके सगे-संबंधी और पुलिस अधिकारी गोल-गोल घूमते रहे। सोमवार को
पांच बजे कई पहलुओं से जांच के बाद डीसीपी (वेस्ट) डॉ. राव अभय सिंह ने
बताया कि बच्चे ने पिता की क्लास से बचने के लिए अपहरण व सामूहिक कुकर्म की
कहानी बनाई थी। शनिवार की रात एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार को
चिकित्सा जांच कराई। सर्जन डॉ. संजय नरूला और डॉ. पवन चौधरी ने दो बार
जांच की लेकिन आरोप की पुष्टि नहीं की। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ का तरीका
बदला। मनोवैज्ञानिक रूप से भी बच्चे से पूछताछ में रहस्य से पर्दा रविवार
को ही उठ चुका था। थाना प्रभारी सिविल लाइन नरेश कुमार ने हकीकत जानने के
लिए स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, तो स्पष्ट हुआ कि छात्र स्कूल
के गेट से अकेले काफी दूर तक गया। उसके तीन सहपाठियों ने पुलिस को बताया कि
छात्र के पिता ट्यूशन पढ़ाते हैं।
वह रोजाना स्कूल में क्या पढ़ कर आता है, उसका टेस्ट भी लेते हैं। उससे वह
परेशान रहता था। शनिवार को दोपहर भी उसने बताया था कि शाम को भूगोल का
टेस्ट देना पड़ेगा।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR