मेवात में शिक्षकों के अलग कैडर की अधिसूचना के तहत राज्य सरकार यहां पांच
हजार अध्यापक नियुक्त करेगी। इस बाबत राज्य सरकार द्वारा मेवात जिला स्कूल
शिक्षा ग्रुप सी तथा बी नियम अधिसूचित कर दिए गए हैं। मेवात में अध्यापक पद
के लिए आवेदक प्रदेश के किसी भी जिले से हो सकता है।
नूंह के विधायक आफताब अहमद ने रविवार को यहां बताया कि मेवात में प्राथमिक
शिक्षकों के 2910, टीजीटी 265, टीजीटी साइंस 121, टीजीटी गणित 105, टीजीटी
उर्दू 2, टीजीटी होम साइंस 2, टीजीटी आर्ट्स 1, टीजीटी म्यूजिक 2, फिजीकल
एजुकेशन 15 के अलावा सभी विषयों के पीजीटी 625 पद स्वीकृत किए गए हैं।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR