बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। बीएससी और बीकॉम की तरह बीए में सेमेस्टर की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। ऐसे में बीए के छात्र भी सेमेस्टर स्तर पर परीक्षा देंगे। पहले बीए में सेमेस्टर सिस्टम की व्यवस्था नहीं थी।
यूनिवर्सिटी ने टोल फ्री नंबर जारी किया
पिछली बार की तरह छात्रों को रोल नंबर को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे ध्यान में रखकर यूनिवर्सिटी ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिन छात्रों को अभी तक एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं, वे 07206004151 पर संपर्क कर सकते हैं। पिछली बार एडमिट कार्ड को लेकर काफी अनियमितता देखने को मिली थी।
बड़ी संख्या में छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड नहीं मिले थे। प्रिंसिपलों की कोशिश के बाद ऐसे छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति ही मिली थी। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा सूची और प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। किसी तरह की परेशानी होने पर छात्र नंबर डायल कर समस्या का समाधान पा सकेंगे।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR