हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की आपात बैठक जिलाध्यक्ष सतबीर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सरकार द्वारा अनुबंध आधार पर शिक्षक भर्ती करने के निर्णय की आलोचना की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके विरोध में 27 अप्रैल को संघ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। यदि अनुबंध आधार पर ही शिक्षक लगाने है तो फिर अतिथि अध्यापकों में भी कोई विशेष कमी नहीं है। अनुबंध आधार पर भर्ती प्रत्यक्ष रूप से जन शिक्षा के ढांचे के निजीकरण का कुप्रयास है। अध्यापक संघ पहले ही शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण, ठेका प्रथा व कारपोरेट घरानों को बढ़ावा देने का विरोधी रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अनुबंध भर्ती
लाखों बेरोजगारशिक्षित योग्य युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। संघ अनुबंध आधार पर भर्ती के विरुद्ध संघर्ष में अभिभावकों, जन संगठनों, शिक्षित बेरोजगार युवाओं, अतिथि अध्यापकों व जागरूक शिक्षकों को भाग लेने का आह्वान करता है। सरकार ठेका प्रथा भर्ती द्वारा जन शिक्षा के ढांचे को नष्ट करनेपर तुली हुई है। सरकार इस कदम द्वारा कम वेतन पर सस्ते शिक्षक भर्ती करके शोषणकारी नीतियों को बढ़ावा देने जा रही है। इससे प्रदेश में शिक्षा का स्तर पहले से खराब ही होगा। नए भर्ती नियमों मेंपदोन्नति के लिए पात्रता परीक्षा लागू करके नियमित अध्यापकों के अनुभव पर प्रश्नचिह्न लगाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को अस्थायी रूप से अनफिट घोषित करके उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इन सभी शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों के विरुद्ध 27 अप्रैल को संघ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर सत्यपाल सिवाच, संजीव सिंगला, सतबीर गहलोत, भूप वर्मा, रोहताश, रणधीर कुंडू आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR