शिक्षा बोर्ड द्वारा मांगें मानने पर स्कूल प्राध्यापकों ने अपना आंदोलन
खत्म कर सोमवार से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य फिर शुरू करने की
घोषणा की है।
सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हसला राज्य
कार्यकारिणी की बैठक प्रधान किताब सिंह मोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राजेश ढांडा ने कहा कि शिक्षा
बोर्ड प्रशासन ने सेकेण्डरी के लिए 7.50 व सीनियर सेकेण्डरी के लिए
मूल्यांकन दरें 9 रुपये व लोकल माइलेज दस रुपये, जलपान के लिए 15 रुपये
निर्धारित कर उनकी मांगें पूरी की हैं। राजेश ढांडा ने कहा कि भविष्य में
भी शारीरिक शिक्षकों व स्कूल प्राध्यापकों की मांगों के लिए संयुक्त संघर्ष
जारी रखा जाएगा।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR