प्रदेश की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती बोर्ड गठित कर दिया गया है। इस बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इस बोर्ड के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती पूरी पारदर्शिता से की जाएगी। प्रदेश में नेशनल एजुकेशन फ्रेम वर्क की पायलट परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों में कौशल विकास किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेटेलाइट शिफ्टिंग हो चुकी है। स्कूलों में एजुसेट शिक्षा प्रणाली सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जेनरेटर सैट व नई बैटरियां खरीदी गई हैं।
बच्चों को शिक्षा सुविधाएं सुलभ करवाने के लिए नेबर हुड स्कूल खोले जा रहे हैं। शिक्षा के अधिकार को और
अधिक सशक्त बनाने तथा सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। निजी शिक्षण संस्थानों को स्पष्ट निर्देश हंै कि 25 प्रतिशत दाखिले बीपीएल परिवारों के बच्चों के करवाएं। जो गैर सरकारी शिक्षण संस्था इन निर्देशों का उल्लंघन करती है, उसकी शिकायत शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी, निदेशक शिक्षा विभाग तथा शिक्षा मंत्री को की जा सकती है। ऐसी शिकायत मिलने पर अवश्य कार्यवाही की जाएगी। उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तारीकरण के लिए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना भी की जा रही है। आगामी बजट के सवाल पर शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश के बजट में शिक्षा के लिए बढिय़ा बजट प्लान किया है। इसके तहत आरटीई को अच्छे ढंग से लागू किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ विधायक सुमिता सिंह व पूर्व मंत्री मीना मंडल भी उपस्थित थी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उदय प्रताप सिंह करनाल के डीईओ हैं, जबकि सरिता भंडारी के लिए दूसरे स्टेशन के आर्डर हैं।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR