हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के सचिव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कमीशन के सचिव के खिलाफ कार्रवाई की एक अर्जी पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के मंडी सुपरवाइजरों की नियुक्ति के मामले में हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर एचएसएससी के सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरियाणा सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है। अभ्यर्थी राजू शर्मा व अन्य द्वारा दायर याचिका में आग्रह किया गया था कि एचसीएससी को ओएमआर शीट्स हाईकोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए जाएं। हाईकोर्ट ने एचएसएससी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। एचएसएससी ने हलफनामा देकर बताया था कि सारा रिकार्ड नष्ट कर दिया गया है। पिछली सुनवाई में एचएसएससी ने कोर्ट को बताया कि मंडी सुपरवाइजर की पोस्ट को लेकर आयोग ने 31 मई 2008 को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था और 25 अक्तूबर को इसका रिकार्ड नष्ट कर दिया। आयोग ने बताया कि एचएसएससी की पॉलिसी के तहत तीन महीने में ही रिकार्ड नष्ट किया जाता है। याची केवकील ने कोर्ट को बताया कि एचएसएसी ने हाईकोर्ट से अहम तथ्य छिपाया है।


hello sir,i want 2 know ki mera ek interview miss ho gaya ha aur i don't get any call letter from the department, that was on 13/1/12. now what i can do for the same.how can i get re interview.n i want 2 know another one thing is i was applied for 2/2010 cat no 34.but i don't know about any information their interviews etc,but for 2/2010 cat 31,32,33 etc in schedule in jan to march .plz tell me if u have any information regarding about 2/2010 cat 34.
ReplyDelete