Saturday, February 18, 2012

CENTRAL PLACEMENT CELL IN MANESAR POLYTECNIC

राज्य के सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों के लिए केंद्रीय प्लेसमेंट सेल खोलने की कवायद कामयाब हो गई है। पिछले एक साल से यह कवायद चल रही थी। मानेसर पॉलीटेक्निक में यह सेल खोला जाएगा। मार्च के अंत तक सेल के काम शुरू करने की उम्मीद है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र लिखकर कम्युनिटी कॉलेज की बिल्डिंग में
केंद्रीय प्लेसमेंट सेल खोलने को कहा है। पहले इस प्लेसमेंट सेल को गुडग़ांव उद्योग विहार स्थित हारट्रोन बिल्डिंग में खोलने की योजना थी। इसके लिए विभाग के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम ने दौरा भी किया था, लेकिन किराए को देखते हुए मानेसर पॉलीटेक्निक का चयन किया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश के सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों के ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसरों को अपने स्तर पर ही प्लेसमेंट के लिए कंपनियों को कैंपस में बुलाना पड़ता है। लेकिन, इस सेल का संचालन शुरू होने के बाद प्लेसमेंट का सारा काम केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की प्रोफेशनल टीम देखेगी। इस टीम के पास प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के करीबन 13 हजार छात्रों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। जिस कंपनी में जिस ट्रेड के छात्रों की जरूरत होगी, उन्हें सीधे साक्षात्कार के लिए भेज दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District