हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् की तरफ से प्रदेश के विभिन्न जिलों
में पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में नामचीन व प्रतिष्ठित
प्रकाशनों की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। मेले में पुस्तकों की खरीद पर
प्रकाशक 25 फीसद रियायत भी देंगे।
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद
की देखरेख में प्रदेश भर में पुस्तक मेला लगाया जाएगा। पुस्तक मेला 20
फरवरी से शुरू होगा। प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर दो-दो दिन मेला
लगेगा। मेला एक साथ दो जिलों में आयोजित होगा। एक सप्ताह में छह जिलों में
पुस्तक मेले का आयोजन होगा। परिषद् की विभागीय समिति प्रकाशकों की तरफ से
भेजी गई पुस्तकों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान समिति
पुस्तकों की छपाई की गुणवत्ता, चित्रात्मक शैली व रुचिकर पाठ्य-सामग्री पर विशेष ध्यान देगी। मेले में स्टॉल लगाने वाले प्रकाशकों को पंजीकरण कराना होगा। पुस्तकों की पायरेसी रोकने के लिए मेले में सभी पुस्तकों पर थ्री डी होलोग्राम लगाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (मौलिक) सरोज बाला गुर ने बताया कि प्रदेशभर में पुस्तक मेले का आयोजन 20 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक किया जाएगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों पर गुणवत्तायुक्त पुस्तकें उपलब्ध होंगी।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR