शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को क्लास दो से एक में पदोन्नति दी है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक हिसार के डीईओ बलजीत ¨सह को प्राचार्य डाइट मात्रश्याम हिसार, सोनीपत के डिप्टी डीईओ जोगेन्द्र सिंह को डाइट पानीपत का प्राचार्य, सोनीपत के डिप्टी डीईओ सुरेश चंद्र को महेंद्रगढ़ डाइट का प्राचार्य, गुड़गांव के डिप्टी डीईओ रामकुमार को फरीदाबाद के पाली डाइट में प्राचार्य, सोनीपत के डिप्टी डीईओ बलवंत सिंह को यमुनानगर के तेजली डाइट में प्राचार्य, भिवानी के डिप्टी डीईओ अंतर सिंह को सिरसा के डिंग डाइट में व यमुनानगर के डिप्टी डीईओ बीरसिंह लेघा को पंचकुला डाइट का प्राचार्य लगाया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR