Saturday, February 18, 2012

4 STUDENTS WILL GO TO BRITAIN

ब्रिटिश काउंसिल कलास रूम कार्यक्रम के तहत प्रदेश के चार छात्र ब्रिटेन जाएंगे। कार्यक्रम के तहत चुने गए प्रदेश के आठ स्कूलों में से इन बच्चों का चयन किया जाएगा। ब्रिटेन में ये छात्र वहां की शिक्षा प्रणाली और दोनों देशों की संस्कृति के अलावा उनके रहन-सहन के बारे में भी रूबरू होंगे। इससे पूर्व सात विषयों पर आठों स्कूलों के विद्यार्थी इस योजना के तहत मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय स्कूल अवार्ड की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके लिए सात विषयों पर डोजियर भी तैयार किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न देशों की संस्कृति व रहन सहन के बारे जानकारी दर्शाई जा रही हैं। स्कूलों में
तैयार किए जा रहे डोजियर 28 फरवरी को दिल्ली में ब्रिटिश काउंसिल के कार्यालय में जमा कराए जाएगें। इन स्कूलों से चुने जाएंगे बच्चे : ब्रिटिश काउंसिल कलास रूम कार्यक्रम के तहत प्रदेश के आठ स्कूल चुने गए हैं। जिनमें रावमावि सराय ख्वाजा, फरीदाबाद, रावमावि कनेहरी, फतेहाबाद, अर्बन स्टेट गुड़गांव, जहाजपुल, हिसार, राकवमि झज्जर, रावमावि अकबरपुर बारोटा, सोनीपत, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा शमिल हैं। काउंसिल कलास रूम कार्यक्रम के तहत प्रदेश के आठ स्कूलों में से ड्रबी शायर में पत्र व्यवहार करने में भी झज्जर का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम रहा है। पिछले दिनों झज्जर दौरे पर आई टीम ने भी झज्जर को पूरे कलस्टर में प्रथम पर चुना था।

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District