चार फेल छात्रों को री-चेकिंग में पास करने के मामले में हरियाणा विद्यालय
शिक्षा बोर्ड के चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का आदेश दिया
गया है। इसके विरोध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन ने
मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
सूत्र बताते हैं कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने चेयरपर्सन और शिक्षा विभाग की
वित्तायुक्त और प्रधान सचिव सुरीना राजन के आदेश पर रि-चेकिंग मामले की
जांच पुलिस से कराने की तैयारी कर ली है। इस मामले से संबंधित रिकार्ड
पुलिस को सौंपा जाएगा और पूरे मामले की छानबीन होगी। यदि इसमें कोई छात्र
भी शामिल होगा तो उसके खिलाफ भी
कार्रवाई हो सकती है। वहीं प्रशासन का कड़ा रुख देखते हुए कर्मचारियों ने विरोध की राह अख्तियार कर ली है। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष खुशी राम रंगा ने किया। संगठन के प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआइआर दर्ज कराना गलत है। महासचिव ऋषि राम शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध गलत कार्रवाई की जा रही है। इसको संगठन सहन नहीं करेगा। प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए शिक्षा बोर्ड के सचिव डी के बेहरा को ज्ञापन सौंपा। पुलिस करेगी जांच : सचिव बोर्ड के सचिव डीके बेहरा ने कहा कि कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश सरकार का है। मामले की जांच पुलिस से करवाई जाएगी और यदि इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR