प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए शिक्षा सत्र से त्रि-स्तरीय प्रणाली आरंभ होने वाली है। शिक्षा विभाग ने इसको लागू करने के लिए होमवर्क लगभग पूरा कर लिया है। कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेक्चररों को दी जा रही है। लिहाजा राज्य सरकार लेक्चररों के 9545 पदों पर जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकती है। शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन ने शिक्षा मंत्री से चर्चा के बाद इन पदों को भरने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजे गए प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। कुछ पदों पर नई नियुक्तियां होंगी और कुछ पद पदोन्नति के जरिए भरे जा सकते हैं। वित्तायुक्त ने राज्य के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में डीपीई के खाली पदों पर विभिन्न खेल कोच की भर्ती किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्य में डीपीई के करीब 1600 पद हैं और इनमें आधे खाली हैं।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR