Tuesday, December 13, 2011

FREE EDUCATION IN PRIVATE SCHOOLS

प्रदेश की शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि शिक्षा के अधिकार के तहत नेबरहुड स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है। इन निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों की फीस व अन्य शुल्क को रिफंड किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने ये बातें झज्जर स्थित अपने निवास पर रविवार को लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत शिक्षा के अधिकार के प्रति गंभीरता दिखाते हुए प्रदेश में निजी स्कूलों से सूचनाएं मांगी है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर अच्छी शिक्षा मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती बोर्ड का गठन किया जा चुका है। जल्द ही इस बोर्ड के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। उसके बाद प्रदेश में शिक्षकों के हजारों पदों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में 30 से 35 बच्चों पर एक शिक्षक के लिए प्रक्रिया जारी है।

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District