माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 13 नवंबर को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा
(टीईटी) का परिणाम शुक्रवार रात 9.30 बजे घोषित कर दिया गया। प्राथमिक स्तर
के शिक्षकों के लिए हुई परीक्षा में 93.3 प्रतिशत (140/150) अंक पाकर
संयुक्त रूप से कानपुर के उमेश गुप्ता, वाराणसी की मीनू राना व श्रवण कुमार
ने टॉप किया है। इसी तरह से उच्च प्राथमिक स्तर में 86 प्रतिशत (129/150)
अंक पाकर लखनऊ की शिल्पी अग्रवाल, मेरठ के दीपक तोमर व गोरखपुर की वंदना
मिश्रा ने टॉप किया है। प्राथमिक स्तर का परीक्षा परिणाम 45.59 प्रतिशत,
जबकि उच्च प्राथमिक का 40.37 प्रतिशत रहा है। यूपीटीईटी में न्यूनतम 60
प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी सफल रहे हैं। अभ्यर्थी परीक्षा
परिणाम यूपीटीईटी2011.कॉम पर देख सकते हैं।
प्राथमिक स्तर में कुल 5,94,053 अभ्यर्थी परीक्षा में शरीक हुए थे, जिसमें
से 2,70,806 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
To see The result click below
UPTET 2011 RESULT
To see The result click below
UPTET 2011 RESULT


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR