कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने छात्राओं के परीक्षा फार्म तथा पंजीकरण फार्म समय पर न पहुंचने के कारण प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय पर 19 लाख रुपये जुर्माना ठोका है। इसके लिए जिम्मेदार कार्यालय सहायक को निलंबित कर दिया गया है। उसका मुख्यालय राजकीय कॉलेज सफीदों बनाया गया है। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में 2000 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। दाखिले के बाद कॉलेज प्रशासन को विवि में छात्राओं के परीक्षा फार्म तथा पंजीकरण फार्म और उसकी फीस आदि भेजनी होती है। पिछले दिनों कॉलेज में फाइनल वर्ष और पीजीडीसीए कक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षाओं के परीक्षा फार्म भरे गए थे। कार्यालय सहायक रोहताश ने यह दोनों फार्म और फीस समय पर विवि में नहीं भेजे, जिस कारण प्रत्येक छात्रा पर एक हजार रुपये के हिसाब से कॉलेज पर जुर्माना कर दिया गया। आरोप है कि
कार्यालय सहायक को प्राचार्य ने बार-बार लिखित व मौखिक निर्देश देने के बाद भी इन फार्मो को नहीं भेजा। यह मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिषद की बैठक बुलाई है। कॉलेज प्राचार्य विवि के वाइस चांसलर से मिले और बताया कि इसमें कॉलेज छात्राओं की कोई गलती नहीं है। प्राचार्य ने वाइस चांसलर से जुर्माना माफ किए जाने की मांग भी की है जिसकी प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्राचार्य ने पूरा मामला उच्चतर शिक्षा विभाग को भी भेजा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस मामले में कार्यालय सहायक रोहताश को निलंबित कर दिया है और उसका मुख्यालय राजकीय कॉलेज सफीदों कर दिया गया है। विभाग का मिल चुका है निर्देश : प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके आहुजा का कहना है कि इस मामले में कार्यालय सहायक रोहताश को निलंबित कर दिया गया है और विभाग का निर्देश मिल चुका है। उनका मुख्यालय राजकीय कॉलेज सफीदों किया गया है। इस मामले में वाइस चांसलर से बातचीत हो चुकी है और फार्म जमा हो गए हैं। उनसे जुर्माना माफ करने की मांग की गई है।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR