Thursday, October 27, 2011

HTET IN 14 DISTRICT WITH 600 CENTERS

एचटेट के आयोजन को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन का नया फैसला इसी कहावत को चरितार्थ कर रहा है। बोर्ड प्रशासन ने ऐसे जिलों में अध्यापक पात्रता परीक्षा न कराने का फैसला लिया है, जहां दबंगई होने की आशंका है। सूत्र बताते हैं कि अध्यापक पात्रता परीक्षा अब चंडीगढ़ व प्रदेश के केवल 14 जिलों में ही आयोजित की जाएगी। शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में भी यह परीक्षा नहीं होगी। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने यह नया कदम एचटेट की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने उन जिलों में एचटेट न कराने का फैसला किया है, जिनमें राजनीति हावी रहती है। भिवानी में गत दिनों मुकेश नामक युवक के नाम से जारी किए पत्र में एचटेट परीक्षाओं के संदर्भ में कई शिक्षण संस्थाओं व बोर्ड प्रशासन पर आरोप लगाए थे। इसी के तहत चंडीगढ़ के अलावा 14 जिलों व इन जिलों के 9 उपमंडलों में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 600 परीक्षा केंद्र बनाए : 5 व 6 नवंबर को होने वाली एचटेट के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए बोर्ड प्रशासन ने प्रदेश में करीब 600 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अंबाला, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुड़गांव आदि 14 जिलों में यह परीक्षा होगी। इनके अलावा चंडीगढ़ में भी एचटेट के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनके साथ-साथ 9 उपमंडलों नारायणगढ़, बल्लभगढ़, टोहाना, हांसी,
असंध, समालखा, गोहाना आदि में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन जिलों में नहीं होगी परीक्षा : बोर्ड प्रशासन ने भिवानी, जींद, झज्जर, महेंद्रगढ़, पलवल, रोहतक, सिरसा में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए हैं।

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District