Monday, October 10, 2011

HEMSA WILL PROTEST IN JHAJJAR ON 4 DECEMBER

हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टि्रयल स्टाफ एसोसिएशन ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चार दिसंबर को शिक्षामंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सहायक, बीइओ कार्यालय में उप अधीक्षक व सहायक और डीइओ कार्यालय में स्थापना अधिकारी का पद सृजित करने की मांग दोहराई। रविवार को रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हेमसा के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगवान ने की। महासचिव कमलजीत सिंह ने संगठन के साथ निदेशक की तीन दौर की बातचीत का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि
तत्कालीन शिक्षामंत्री ने 20 सितंबर 2006 को वादा किया था कि काम के बोझ को देखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सहायक, बीइओ कार्यालय में उप अधीक्षक व डीइओ कार्यालय में स्थापना अधिकारी का पद दो महीने में स्वीकृत किया जाएगा। लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर सर्वकर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश सिंह, हेमसा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कांबोज, हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव मास्टर वजीर सिंह, वीरेंद्र हुड्डा, रणबीर रोहिल्ला, देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश माटा, कश्मीर सिंह, बलराज, सतपाल सैनी व हरपिंद्र ढिल्लो मौजूद थे

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District