हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2011-12 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुलसचिव डॉ. एसएस दहिया ने बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2011-12 के लिए कृषि, बेसिक साइंसिज एंड ह्यूमेनिटीज, गृह विज्ञान और फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषयों में पीएचडी में दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दाखिले परीक्षा मेरिट के आधार पर होंगे। 3 नवंबर से प्रोस्पेक्ट्स मिलेंगे। बिना विलंब शुल्क के 28 नवंबर जबकि सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 5 दिसंबर तक आवेदन-पत्र स्वीकार किए जाएंगे।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR