Thursday, October 13, 2011

90000 post in different department soon inHaryana

हरियाणा में इसी साल के अंत तक 90 हजार परिवारों के यहां खुशियां आने वाली है। हरियाणा लोक सेवा आयोग एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग राज्य सरकार की सिफारिश पर भर्तियों को पिटारा खोलने जा रहा है। इस कड़ी में कई वर्षों से रुके परिणाम भी 20 अक्टूबर से आने लगेंगे। विशेष बात यह भी है कि सरकार ने एससीएस का काडर 220 से बढ़ा कर 263 करने का निर्णय ले लिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक विभिन्न विभागों, बोर्ड एवं कारपोरेशन में लगभग 90,००० कर्मचारी नए भर्ती होंगे।वर्तमान में कई विभागों में टोटा है।
सबसे पहले उन पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनके लिए हरियाणा लोकसेवा आयोग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एवं पुलिस विभाग के द्वारा पहले ही साक्षात्कार लिए जा चुके हैं। इनके परिणाम दोनों आयोग दीवाली से पहले करने की तैयारी में है। इनमें मुख्यत: कालेज लेक्चरर, डिप्टी लेक्चरर एवं विभिन्न वर्गों के 700 पद, कर्मचारी चयन आयोग 13500 पदों के परिणामों में 3400 लिपिक, 2200 चालक, 4000 परिचालक, 800 ग्राम सचिव, शिफ्ट अटेंडेंट 400, कृषि विभाग के 300 एसडीओ एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 125 निरीक्षक पर शामिल हैं। पुलिस विभाग में 11886 महिला एवं पुलिस सिपाही के पद भरने हैं। सिंचाई विभाग कैनाल गार्ड के 712 पद भरे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District