स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ने बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों (एमपीएचडब्ल्यू) की ग्रेडेशन और कंफरमेशन सूची जल्द जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एमपीएचडब्ल्यू के पद की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है और इस पद को तकनीकी पद बनाने पर भी विचार किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। एसोसिएशन ने मांग-पत्र में कहा था कि एमपीएसडब्ल्यू पद की शैक्षणिक योग्यता कम होने के कारण स्वास्थ्य मामलों की रिपोर्टिग में समस्या महसूस की जा रही है। राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसा महसूस किया गया है कि बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की कार्य की प्रवृत्ति पूर्ण रूप से तकनीकी है इसलिए शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने की आवश्यकता है। बैठक में बताया गया कि इस समय पद की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक तथा एक वर्षीय डिप्लोमा है जोकि केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई है और शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने संबंधी निर्णय भी केन्द्र सरकार द्वारा ही लिया जाना है। एसोसिएशन मंत्री को बताया कि एमपीएचडब्ल्यू (महिला) तथा आंगनवाड़ी हैल्पर के ड्रेस कोड में काफी एकरूपता होने के कारण इसमें बदलाव की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एमपीएचडब्ल्यू (महिला) का ड्रेस कोड पूरे देश में एकसमान है इसलिए इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR