शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को एक ही दिन में स्टेट के 60 हजार प्रॉस्पेक्टस बेच दिए। बोर्ड मुख्यालय पर प्रॉस्पेक्टस खरीदने वालों से निपटने के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ा। बोर्ड को अब तक 15 करोड़ की आमदनी : एचटेट के प्रॉस्पेक्टस की बिक्री से अब तक बोर्ड प्रशासन को करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी हो चुकी है। हालांकि इतने अधिक फार्म बिकने पर बोर्ड प्रशासन को परीक्षा आयोजित कराने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ेगी। अप्रत्याशित वृद्धि की होगी जांच : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव शेखर विद्यार्थी ने कहा कि तमाम विश्लेषणों के बावजूद इतनी अधिक संख्या में प्रॉस्पेक्टस की बिक्री हैरान कर रही है। वह इसकी जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि आखिर क्या हुआ है, जिससे इतने अधिक आवेदक लाइन में खड़े हो गए हैं। दिल्ली व राजस्थान के आवेदक भी खरीद रहे हैं प्रॉस्पेक्टस : हरियाणा की शिक्षक पात्रता परीक्षा की घोषणा के साथ ही पड़ोसी राज्यों के आवेदक भी प्रॉस्पेक्टस खरीद रहे हैं। परीक्षा पास होते ही नौकरी मिलने के दावे ने इस संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि करने का कार्य किया है।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR