हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के तबादलों के लिए शुरू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर प्रणाली विभाग के लिए सिरदर्द बनती जा रही है।
पहली बार हुई यह शुरूआत न केवल शिक्षकों बल्कि विभाग के लिए भी परेशानी का सबब बन गई है। कुछ शरारती शिक्षकों द्वारा अपनी बदली के चक्कर में दूसरे शिक्षकों के नाम विभाग की वेबसाइट पर बदली के लिए दर्ज कर दिए गए हैं। जिन शिक्षकों के नाम दर्ज हुए हैं, वे तबादला चाहते ही नहीं।
स्कूल शिक्षा निदेशालय में भी यह मामला पहुंच गया है। बताते हैं कि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, शिक्षकों को यह भी कहा है कि वे विभाग को तबादले के लिए सीधे ईमेल कर सकते हैं।
ज्ञात रहे कि शिक्षा विभाग ने तबादला नीति में पारदॢशता लाने के लिए इस बार बदलियां ऑनलाइन किए जाने का निर्णय लिया था। हाल ही में हुड्डïा सरकार ने क्लास-2 तक के तबादलों के अधिकार डेढ़ माह के लिए संबंधित मंत्रियों को सौंपे हैं।
इसी के चलते शिक्षा विभाग की मंत्री गीता भुक्कल ने विभाग में नई पहल करते हुए तबादले ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था की। ऑनलाइन तबादला नीति का प्रचार-प्रसार भी खूब किया गया लेकिन अब यह मामला विभाग के गले की फांस बनता नज़र आ रहा है।
हालांकि अभी तक किसी दूसरे शिक्षक के नाम और आईडी नम्बर का दुरुपयोग किए जाने के कुछ ही मामले सामने आए हैं, ङ्क्षकतु अगर इन मामलों की संख्या बढ़ गई तो विभाग के लिए एक नया सिरदर्द पैदा हो जाएगा।
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ ने भी इस मामले में स्कूल शिक्षा निदेशालय तथा मौलिक शिक्षा निदेशालय का दरवाजे पर दस्तक दे दी है।
संघ पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने ऑनलाइन तबादला रजिस्ट्रेशन में इस तरह की गड़बड़ होने की शिकायत की। इस पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिया कि इच्छा के विरुद्ध किसी अन्य ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है तो ऐसी सूरत में उस शिक्षक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे ईमेल से भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेबीटी शिक्षकों के आवेदन भी पंद्रह जून तक स्वीकार किए जाएंगे।
source:Dainik Tribune


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR