Friday, June 10, 2011

अब कालेजों में चलेगा पंजीकरण अभियान

हरियाणा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे 3.5 लाख से अधिक युवा मतदाताओं का पंजीकरण करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी की अध्यक्षता में हरियाणा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुमिता मिश्रा के साथ युवा मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा कवर करने के संबंध में आज यहां हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि प्रत्येक तकनीकी या गैर-तकनीकी शैक्षणिक संस्थान, वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा तथा इससे ऊपर की कक्षाओं के विद्याॢथयों को दाखिला फार्मों के साथ पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 वितरित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी स्वयं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकें। संस्थानों में दाखिला कार्यालयों के निकट ड्रॉप-बॉक्सिज रखे जाएंगे। हरियाणा में विश्वविद्यालयों के सभी कुलपतियों और सरकारी व निजी संस्थानों के प्रिंसिपलों को प्रत्येक संस्थान में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश जारी किए जाएंगे, जो प्रत्येक महीने के अंत में ड्रॉप बाक्सिज से फार्म-6 एकत्रित करने के लिए उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि एकत्रित किए गये फार्म-6 की संख्या के संबंध में दो रिपोर्ट पहली सितंबर में और दूसरी फरवरी में संबंधित संस्थान द्वारा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के संस्थानों में जो ड्रॉप बॉक्सिज रखे जाएंगे उनकी विशेष पहचान होनी चाहिए।
उन्होंने इस अभियान में युवा क्लबों को शामिल करने का भी सुझाव दिया। सुमिता मिश्रा ने बताया कि युवा मतदाताओं से संबंधित प्रदेश में इलैक्टोरल पॉपुलेशन रेशो में अंतर पाटने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विवि, महाविद्यालयों, सेकेंडरी स्कूलों और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ रहे अधिकांश विद्याथियों ने 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर भी मतदाता सूचियों में अपने नाम पंजीकृत नहीं करवाए हैं। इस स्तर पर उनका पंजीकृत करना युवाओं के लिए इलैक्टोरल पॉपुलेशन रेशो पर सकारात्मक प्रभाव होगा।
SOURCE:DAINIK TRIBUNE

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District