भिवानी शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं। पहले स्कूलों में समय से पुस्तक पहुंचाने में फेल हो चुके बोर्ड ने अब तक परीक्षा फार्म भी नहीं छपवाए हैं। सरकारी स्कूलों में दसवीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा फार्म अब तक नहीं पहुंचे हैं। भिवानी बोर्ड के वर्ष 2011-12 के कैलेंडर के मुताबिक सरकारी स्कूलों में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के फार्म मई में भरे जाने थे, लेकिन इनके जुलाई में ही भरे जाने की संभावना है। टेंडर में देरी : शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों
के मुताबिक लगभग चार लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के फार्म भरते हैं। बोर्ड के कैलेंडर में तिथि निर्धारित होने के बाद भी स्कूलों में समय से फार्म नहीं पहुंचा है। अधिकारियों की तरफ फार्म छपाई के लिए जारी टेंडर में देरी का हवाला दिया जा रहा है। इस वजह से समय पर फार्म नहीं छप सका है। इंचार्ज की बढ़ेगी परेशानी : स्कूलों में जुलाई माह में फार्म भरे जाने से इंचार्ज की परेशानी बढ़ जाएगी। इस माह में 11वीं कक्षा के नामांकन का वक्त होता है। जुलाई में भरे जाएंगे फार्म : बोर्ड के जिला केंद्र अधीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के फार्म की छपाई में देरी है। फार्म छपने के बाद बोर्ड की तरफ से तिथि निर्धारित की जाएगी। जून में गर्मी की छुट्टियां होने से दसवीं और बारहवीं कक्षा के फार्म जुलाई माह में भरे जाएंगे।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR