इस बार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का सिलेबस चेंज किया जाएगा। बोर्ड ऑफ स्टडी वल्र्ड की बेस्ट यूनिवर्सिटीज के सिलेबस को जांच रही हैं। साइंस व इलेक्ट्रॉनिक्स के सिलेबस में बदलाव पर विशेष जोर है। नए सेशन में विद्यार्थियों की नए सिलेबस से पढ़ाई होगी। यह जानकारी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डीडीएस संधू ने दी। वे दयालसिंह कालेज के दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे।
नए सत्र में केयूके से संबद्ध प्रत्येक कालेज व विद्यार्थी को यूनीक आईडी नंबर दिया जाएगा। जब तक कोई भी विद्यार्थी केयूके से पढ़ाई करेगा उसी नंबर से उसकी परीक्षा आदि सब कार्य होंगे। प्रत्येक कालेज व विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी की मेल आईडी दी जाएगी। यूनिवर्सिटी का कैंपस वाई-फाई कर दिया गया है।


No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR